


माटी कला बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रहलाद टांक का रविवार को राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश कार्यालय पर स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैन सरना ने बताया कि बैनाड़ रोड़ पर स्थित महासभा के प्रदेश कार्यालय पर पधारे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद टांक का पगड़ी बांधकर माला पहनाकर और तलवार भेंट कर स्वागत किया गया. इस अवसर पर अखिल भारतीय नारायणी धाम के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भगवान सहाय मीनावाला, राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रधान महासचिव, रोहिताश सैन , प्रदेश महासचिव घनश्याम सैन धानोता,क्षोरकार समिति बैनाड़ रोड़ के महामंत्री, दिनेश सैन,उपाध्यक्ष, मनोज कुमार, उप महामंत्री बन्टी सैन, ललित किशोर सैन सहित अनेकों सामाजिक लोग उपस्थित थे।