Saturday, 29 August 2026

जालौर पुलिस ने किया चोरी-नकबजनी की वारदातों का खुलासा, शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 4.12 लाख नकद और 2 किलो चांदी के जेवर बरामद


जालौर पुलिस ने किया चोरी-नकबजनी की वारदातों का खुलासा, शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 4.12 लाख नकद और 2 किलो चांदी के जेवर बरामद

जालौर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने शहर में हो रही चोरी एवं नकबजनियों की वारदातों का खुलासा कर शातिर नकबजन एवं हिस्ट्रीशीटर किशन उर्फ गूंगा पुत्र जगदीश माली (26) निवासी ताश खाना बावड़ी हाल एफसीआई थाना कोतवाली जालौर को डीएसटी व साइबर सेल के सहयोग से गिरफ्तार कर 4.12 लाख रुपए नगद एवं 2 किलो चांदी के जेवरात बरामद किये है।     

एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी मोहनलाल माली के यहां 26 फरवरी को दिन के समय, घरडा पावटी रोड निवासी आबिद खान के 2 मार्च की देर रात तथा 8 मार्च को जालौर निवासी नारायण सिंह राजपुरोहित के यहां चोरी की वारदात हुई। अज्ञात चोर घर के ताले तोड़कर सोने चांदी के आभूषण व नकद रुपए चोरी कर ले गये। इन तीनों मामलों का अनुसंधान थाना कोतवाली पुलिस द्वारा किया जा रहा था।     

जिले में चोरी व नकबजनी की वारदातों के खुलासे और इन वारदातों की रोकथाम के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल व सीओ गौतम कुमार जैन के सुपरविजन तथा एसएचओ जसवंत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा रविवार को शातिर नकबजन व हिस्ट्रीशीटर किशन उर्फ गूंगा को गिरफ्तार किया। जिसने जिले में चोरी की कई वारदात करना कबूल किया है।

अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी के 4.12 लाख नकद व 2 किलो चांदी के जेवरात बरामद किये गये है। इन घटनाओं में शामिल इसके साथी चिन्टू सिंह उर्फ गोरधन सिंह पुत्र मालम सिंह की तलाश की जा रही है।  

कार्यवाही पुलिस टीम- एसएचओ जसवंत सिंह थानाधिकारी, डीएसटी प्रभारी बलदेवा राम उपनिरीक्षक मय जाब्ता, एसआई चतुरा राम, हेड कांस्टेबल करना राम, रणजीत सिह, जोगेश कुमार, कांस्टेबल कांस्टेबल हनुमान राम थाना कोतवाली, प्रभारी साइबर सेल हेड कांस्टेबल छत्रपाल, कांस्टेबल किशन लाल (विशेष भूमिका), एसपीओ जालोर व कांस्टेबल अभिमन्यु व ओमकार डीएसटी जालोर।

Previous
Next

Related Posts