


गर्मी के प्रकोप के कारण आने वाले दिनों में शहर में जल संकट की समस्या को निजात दिलवाने के लिए जलदाय विभाग मुस्तैद हो गया। विधानसभा विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शहर में बढते जल संकट को लेकर काफी गंभीर है । जलसंकट की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जलदाय विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
जलदाय विभाग के एडीशनल चीफ इंजीनियर देवराज सोलंकी ने पत्रकारों से कहा कि शहर में वर्तमान में 1300 लाख लीटर पानी प्रतिदिन की मांग है। बीसलपुर सिस्टम से एस.आर 7 पर 1300 लाख लीटर पानी प्रतिदिनआता है। आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिये शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के निर्देशानुसार नवाचार किए जाएगें।
जिसमें अधिकांश घरेलु उपभोक्ताओ व्यावसायिक प्रतिष्ठानो जैसे होटलो इत्यादि में अन्डर ग्राउण्ड टैंक बने हुये है और PVC के या सीमेन्ट के ऑवर हैड टंकिया लगा रखी है। सप्लाई समय में इन टंकियो से पानी ओवरफ्लो होकर नालियो में बह जाता है। होली के बाद अभियान चलाकर ऐसे उपभोक्ताओ को चिन्हित कर नोटिस जाएगा कि टैंक / टंकियो पर फ्लॉट वॉल्व लगाए। नोटिस के बाद भी फ्लॉट वॉल्व नही लगाने वाले उपभोक्ताओ के नल कनेक्शन काटे जाएगें और सरकारी पानी को व्यर्थ बहाने के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
उपभोक्ताओ की सुविधा के लिये शीघ्र ही उनके सप्लाई जोन के सर्विस रिजर्वायर के लेवल की सूचना मोबाइल एप पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिये स्मार्ट सिटी योजना में लगे स्काडा सिस्टम को जयपुर के जलधारा कमाण्ड सेंटर से जोडने की कार्यवाही का जा रही है।
बिलिंग एजेन्सी के माध्यम से सभी उपभोक्ताओ के मोबाइल नं. लेकर उपभोक्ता के यूनिक कोड (सी.आई.एन.) के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा। सप्लाई समय की जानकारी एस.एम.एस के माध्यम से उपभोक्ता को दी जाएगी।
25 मार्च को धूलंडी के दिन चिन्हित जोन में दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक 15 से 20 मिनट तक अतिरिक्त सप्लाई दी जाएगी। सप्लाई जोन का चिन्हिकरण कर उपभोक्ताओ को जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर जलदाय विभागअवैध बूस्टर एवं अवैध जल कनेक्शन के खिलाफ Zero Tolerance की नीति अपनाते हुये सख्त कार्यवाही की जावेगी। पाईपलाईन में यदि लीकेज है तो आमजन से अपेक्षा की जाती है कि वह इसकी सूचना विभाग के कन्ट्रोल रूम में देवें। विभाग के अधिकारियो को भी निर्देश दिया गया है कि लीकेज की सूचना प्राप्त होते ही उस पर तुरन्त कार्यवाही करेंगें।
इस मौके पर जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता भुवनेश्वर अग्निहोत्री , अधिशाषी अभियन्ता सुशील कुमार बाकलीवाल, मनोज कुमार शर्मा, सिविल लाईन कनिष्ठ अभियन्ता धर्मवीर सिहं, सहायक अभियन्ता उत्तम माथुर उपस्थित थे।