Saturday, 29 August 2026

33 चिकित्सा अधिकारियों के तबादले, डॉ. रामलाल फूलफलर अतिरिक्त सीएमएचओ


33 चिकित्सा अधिकारियों के तबादले, डॉ. रामलाल फूलफलर अतिरिक्त सीएमएचओ

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के निर्देश पर चिकित्सा विभाग में व्यापक बदलाव किया है। चिकित्सा विभाग की संयुक्त शासन सचिव निशा मीना ने देर रात्रि को 33 चिकित्सा अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई चिकित्सा अधिकारियों को पदोन्नति भी दी गई है।

डॉ. रामलाल फूलफगर को बीसीएमओ माण्डल भीलवाडा से अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी पद कुछ समय पहले से रिक्त था और इस पद पर कार्यरत डॉ. संपत जोधा को जोन के संयुक्त निदेशक पद पर लगाया गया था।


Previous
Next

Related Posts