


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए राज्य में विभिन्न निगम बोर्ड के अध्यक्षों की घोषणा शुरू कर दी है।
आचार संहिता लगने से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी को किस आयोग का अध्यक्ष,पूर्व सांसद जसवंत विश्नोई को राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष,प्रेम सिंह बाजोर को सैनिक कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष,राम गोपाल सुथार को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड का अध्यक्ष,प्रहलाद टॉक को माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष,ओम प्रकाश बढ़ाना को देवनारायण बोर्ड का अध्यक्ष और राजेंद्र नायक को राज अनुसूचितजाति वित्त एवं विकास आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।