


19 अप्रैल को 12 सीट पर वोटिंग : श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, नागौर
26 अप्रैल को 13 सीट पर वोटिंग : टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां
एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव
राजस्थान में बागीदौरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी होगा, यहा 26 अप्रैल को मतदान होगा और 4 जून को ही परिणाम आएंगे। यह सीट महेंद्रजीत सिंह मालवीया के कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के कारण खाली हो गई थी।
पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसमें 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. इसमें 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोटिंग होगी। तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होगी। 12 राज्यों की 94 सीटों पर वोटिंग होगी। चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी। 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग होगी। पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग होगी। 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग होगी। छठें चरण में 25 मई को वोटिंग होगी। 7 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग होगी। 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। नतीजे 4 जून को आएंगे।
चुनाव के लिए 2100 से अधिक सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों को तैनात किया जा रहा है। वे आयोग की आंखें और कान हैं जो प्रलोभन और भय से मुक्त चुनाव कराने और सभी के लिए समान अवसर प्रदान करने की निगरानी करते हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव के लिए हमारी टीम तैयार है। उन्होंने कहा कि चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे। 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, जबकि 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा।
इसके लिए 1.5 करोड़ पोलिंग अधिकारी और सुरक्षा अधिकारी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 1.82 करोड़ युवा वोटर्स हैं, जो कि इस बार मतदान करेंगे।
चुनाव आयोग थोड़ी देर बाद इलेक्शन की तारीखों का ऐलान करेगा। फिलहाल निर्वाचन आयोग की बैठक चल रही है।