

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौडगढ़ से भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी ने आज लोकसभा क्षेत्र के राणा पूंजा स्टेडियम रावतभाटा, गणगौर वाटिका बेगूं और बस्सी में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। इससे पूर्व उन्होंने बाडौली महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश और चित्तौड़गढ़ की जनता ने फिर एक बार मोदी सरकार बनाने के लिए भाजपा को हर बूथ पर रिकॉर्ड मतो से जीत दिलाने का संकल्प लिया है। भाजपा ने जिन बूथों पर पिछले दो लोकसभा और दो विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा मतों से जीत हासिल की, उन पर 370 और अधिक मतों से बढ़त बनानी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा 2014 में जनता ने वोट की ताकत से भाजपा की मजबूत सरकार को चुना जिसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दस सालों जो काम किए वो दूसरी सरकारे पचास सालों में भी नहीं कर पाई। पचास सालों से ज्यादा दस सालों बैंक में खाते खुले, प्रधानमंत्री आवास बने, आयुष्मान कार्ड बने, घर-घर बिजली पहुंची, शौचालय बने, महिलाओं को गैस कनेक्शन मिली, पेयजल मिला, सड़के मिली। साथ ही केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिली। मोदी सरकार में चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में नारी शक्ति सशक्तिकरण की दिशा में अकल्पनीय काम हुए है। नई संसद बनने के बाद उसमें जो पहला कानून आया वो नारी शक्ति वंदन आया, देश में एक करोड लखपति दीदी बन गई आने वाले पांच वर्षों में दो करोड़ माताओं बहनो को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। नमो ड्रोन दीदी योजना में महिलाएं ड्रोन का इस्तेमाल करके अलग-अलग कृषि कार्यों के लिए प्रशिक्षित होकर रोजगार प्राप्त कर रहीं है। आज देश की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से छोटे छोटे गांव की महिलाएं भी रोजगार ढूंढ नहीं रही, बल्कि दे रही हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने देखा है कैसे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 5 साल तक लूट और झूठ का शासन चलाया। जनहित के मुद्दों पर राजनीति की। अंतिम 6 माह में जनता को खोखली योजनाओं से लुभाने का प्रयास किया। दूसरी तरफ भाजपा की डबल इंजन सरकार है, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पहले दिन से जनहित के मुद्दों पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया। 450 में सिलेंडर, किसान सम्मान निधि और वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी, पेपर लीक के आरोपियों पर कार्रवाई, अपराधों पर नियंत्रण, ईआरसीपी एवं यमुना जल समझौता जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए। बेगूं के मेनाली बांध सिंचाई परियोजना के भौतिक निरीक्षण के आदेश भी हो चुके हैं। अब निश्चित ही विकसित भारत के साथ विकसित बेगूं का संकल्प भी पूर्ण होगा।
कार्यक्रम में विधायक डॉ. सुरेश धाकड़, जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेंद्र सिंह हाडा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, हर्षवर्धन सिंह, सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं आमजन की उपस्थिति रही।