


अजमेर गुमटी एसोसियेशन के प्रतिनिधि मंडल ने शहर में स्थित कियोस्क गुमटियों का अनावश्यक तरीके से बुलडोजर लगाकर रोजगार छीनने का आरोप लगाते हुए विकास प्राधिकरण अजमेर आयुक्त की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के नाम ज्ञापन शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित को दिया ।
कियोस्क गुमटी एसोसियन के सचिव कान्ती कुमार शर्मा ने बताया कि 14 मार्च 2024 को अजमेर विकास प्राधिकरण के आदेश पर जबानी जमा खर्च करते हुए बिना किसी विधिक प्रक्रिया का अपनाये सीधे जाकर हजारी बाग स्थित गुमटियों पर बुलडोजर लगाकर ध्वस्त की गई और 20 वर्षों से उस पर काबिज लोगो को बेरोजगार कर दिया, उनकी राजी रोटी छीन ली गई। शर्मा ने बताया कि अजमेर शहर में 500 गुमटियाँ स्थापित है। इनमें आधी विकास प्राधिकरण व आधी नगर निगम संस्थान की है।
नगर निगम द्वारा बनाई गुमटियां का तो बिना नगर निगम इजाजत के तोड़ नही सकते हैं। तो विकास प्राधिकरण अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके प्राधिकरण द्वारा स्थापितों कियोस्क गुमटियों को तोड़ बेरोजगार कर रहा है।
हजारी बाग स्थित गुमटियों में से 2 कियोस्क को गुरुवार को आनन-फानन में ध्वस्त किया गया जो कि न्याय संगत नही है। शर्मा ने कहा कि शहर के विकास में कोई जगह बाधित होतो उन्हे पुर्नवास पश्चात हटाया जाए ।
हजारी बाग के पास मार्ग से आगे जाकर रेल्वे की जमीन किसी प्राईवेट फर्म बिल्डर ने खरीदी है, जहां वह फ्लेट स्थापित करेगा यह गुमटियां जो जी.सी.ए.कॉलेज की दीवार से सटी लगी है, उनसे ना तो बिल्डर को परेशानी है, और ना ही जनता को दिक्कत है।
हजारीबाग (जी.सी.ए) स्थित गुमटियों व डेयरी बूथ का जबरन हटाने की कार्यवाही मात्र एक प्राइवेट भूमि क्रेता का लाभ देने पहुंचान के कारण एडीए आयुक्त कार्यवाही कर रहा है।
एसोसियन अध्यक्ष गंगा शरण गुर्जर ने कहा की गुमटीधारको ने भारी तादात में एकत्रित होकर डाक बंगले से जिला कलेक्टर कार्यालय तथा सभागीय आयुक्त कार्यालय तक जाकर भव्य प्रदर्शन कर नारेबाजी करके जिला कलेक्टर एवं सभागीय आयुक्त को सीएम व स्वायत शासन मंत्री के नाम ज्ञापन सौपे ।,
अध्यक्ष ने कहा कि जिला कलेक्टर अजमेर को गुमटो धारको ने 2001-02 में जारी मुख्य सचिव राज० सरकार का आदेश बताया जिसमे स्पष्ट है कि गुमटियाँ जनता की आवक-जावक स्थान पर लगावें व लगाई जावें। यह सीएम की रोजगार योजना अन्तगर्त है। अजमेर नगर सुधार न्यास (एडीए) द्वारा प्रस्ताव पारित करके आदेश स. न्यास/अजमेर/275 दिनांक 4.4.2011 द्वारा राज्य सरकार को इन गुमटियों की 10 वर्ष की लीज बढ़ाने हेतु मार्गदर्शन भी मांगा है। जब सरकार के पास प्रस्ताव विचाराधीन पड़ा है, तो एडीए किस आदेशो के तहत कियोस्क गुमटियों पर बुलडोजर चला कर रोजगार छीन रहा है।
सचिव कान्ती कुमार शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर ने सभी परिपत्रों व आदेशों का अवलोकन किया और पूरा सहयोग करने के साथ ही पूर्णतया आश्वासन दिया कि इसकी जाँच की जाएगी।
ज्ञापन देने वालों में गंगासिंह गुर्जर अध्यक्ष कियोस्क संघ, कान्ति कुमार शर्मा सचिव , विनोद कुमार, रहीम भाई, मनोज गाड, इकबाल हुसैन, दीपक वर्मा, सतीश, मनोज कुमार, माहन चडालियां, कैलाशचंद मेहरा, विक्की भाई, संजय गुजर, मोहम्मद रईस, याकूब खान, मकसूद अहमद सहित भारी संख्या बल मे गुमटी धारक शामिल हुए जिन्होंने मुख्यमंत्री रोजगार बचाओं नारे लगा प्रर्दशन किया।