


कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि वे शनिवार को जयपुर में भाजपा मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और अलवर केभाजपा प्रत्याशी केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव भी उपस्थित रहेंगे।
डॉ. करण सिंह यादव के साथ ही जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, मालाखेड़ा प्रधान वीरमति, उमरैण प्रधान दौलतराम, पूर्व वीसी जेपी यादव और बीएल वर्मा, पूर्व विधायक मेजर ओपी यादव की पत्नी कविता यादव और पुत्रवधू अंजलि यादव, ऑल इण्डिया यादव महासभा के महासचिव दिनेश यादव भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
डॉ. करण सिंह यादव ने कांग्रेस से लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से नाराज थे और उन्होंने शुक्रवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्य इस्तीफा दे दिया था।