Saturday, 29 August 2026

शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, दोपहर 3:00 बजे चुनाव आयोग ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस


शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान,  दोपहर 3:00 बजे चुनाव आयोग ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग शनिवार को दोपहर तीन बजे करेगा और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जाएगा। ये विधानसभा चुनाव ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होंगे। चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चुनाव तारीखों के एलान की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

इससे पहले दोनों नए चुनाव आयुक्त को पूरी चुनावी प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई है। आज ही नए चुनाव आयुक्त सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार ने पदभार संभाला है।

Previous
Next

Related Posts