


लोकसभा चुनाव से पहले गुरुवार को केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल देशभर में 2 रुपए प्रति लीटर कमी करने का घोषणा की। वहीं राज्य सरकार ने इन पर प्रति लीटर 1.34 से 5.30 रुपए तक कमी कर दी। नई दरें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई है।
मुख्यमंत्री भजनालाल शर्मा ने प्रदेश की जनता को पेट्रोल-डीजल की दरें कम कर राहत दी है। पेट्रोल-डीजल पर बैट की दर 2 फीसदी कम की गई है। प्रदेश में पेट्रोल की दरे 1.40 से 5.30 रुपए तक कम होगी।
डीजल की दरें 1.34 से 4.85 रुपए तक कम होगी। इस निर्णय से सबसे बड़ा फायदा प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में होगा। सरकार ने तय किया है कि अब जो दर जयपुर में पेट्रोल-डीजल की होगी, वही दर सभी जिलों में होगी। अभी तक सीमावर्ती जिलों में पेट्रोल-डीजल की अलग-अलग दरे हैं। गुरुवार को राज्य कैबिनेट की मुख्यमंत्री भजनलाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय किया गया।
मुख्यमंत्री शर्मा ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की दरों में विसंगतिया थीं। उन्हें दूर किया है। पहले जिलों में दरें अलग-अलग थीं और प्रदेश में ही पेट्रोल-डीज़ल की दरों में 5 रुपए प्रति लीटर तक का अंतर था। सबसे ज़्यादा महंगा डीजल सीमावर्ती जिलों में था। इससे बॉर्डर इलाकों के पेट्रोल पंपों पर बिक्री कम हो रही थी। लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए ही 2 प्रतिशत वेट कम किया है। राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीजल की दरें कम कर पीएम नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा किया है। पेट्रोल-डीजल पर दरें कम करने से सरकार पर 1 हजार 500 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा।