Saturday, 29 August 2026

ममता बनर्जी कालीघाट स्थित अपने घर में गिरने से हुई घायल,माथे पर तीन और नाक पर एक कुल 4 टांके लगे, अस्पताल से मिली छुट्टी


ममता बनर्जी कालीघाट स्थित अपने घर में गिरने से हुई घायल,माथे पर तीन और नाक पर एक कुल 4 टांके लगे, अस्पताल से मिली छुट्टी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार 14 मार्च की शाम को कोलकाता में कालीघाट स्थित अपने घर में गिर गईं। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें एसएसकेएम अस्पताल ले जा गया, जहां उनके माथे पर तीन और नाक पर एक, सहित कुल 4 टांके लगे हैं। कुछ घंटों बाद रात करीब 9.30 बजे उन्हें छुट्टी दे दी गई

मुख्यमंत्री ममता बनर्जीके चोट लगने को लेकरकई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। एसएसकेएम अस्पताल के निदेशक मणिमोय बंद्योपाध्याय ने अपने मेडिकल बुलेटिन में कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को किसी ने पीछे से धक्का दिया था, जिसके कारण वह गिर गईं।

सुरक्षा प्रोटोकॉल के बीच सीएम ममता के बेडरूम में कौन घुसा था, जबकि उनके पास जेड प्लस सुरक्षा है। सुरक्षा अधिकारी पंकज दत्ता ने कहा कि यह सुरक्षा चूक का मामला है। 

    Previous
    Next

    Related Posts