Saturday, 29 August 2026

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता बिल (यूसीसी) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दी मंजूरी, देश का पहला राज्य बना


उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता बिल (यूसीसी) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दी मंजूरी, देश का पहला राज्य बना

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता बिल (यूसीसी) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। नियम बनने के बाद यूसीसी लागू कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी को मंजूरी दिए जाने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार में विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान जो वादा जनता से किया था उसे पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता कानून लागू होने से सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलने के साथ ही महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न पर भी लगाम लगेगी।

Previous
Next

Related Posts