


पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें बुधवार की रात पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया । उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल डॉक्टर्स उनका उपचार कर रहे हैं और स्वास्थ्य सुधार को लेकर नज़र बनाये हुए हैं।
89 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को तेज बुखार और सीने में इंफेक्शन की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें बुधवार की रात पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि प्रतिभा पाटिल को राजस्थान की पहली महिला राज्यपाल बनी थी और वे 8 नवम्बर 2004 से 23 जून 2007 तक प्रदेश की राज्यपाल रहीं थीं। वह देश की राष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला भी बनीं।