Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री शर्मा ने एसआईटी टीम के साथ की बैठक, डीजीपी साहू, एडीजी एसओजी वीके सिंह सहित आलाधिकारी रहे मौजूद


मुख्यमंत्री शर्मा ने एसआईटी टीम के साथ की बैठक, डीजीपी साहू, एडीजी एसओजी वीके सिंह सहित आलाधिकारी रहे मौजूद

लोकसभा चुनाव और कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेपर लीक के मामले को लेकर गुरुवार को ओटीएस अपने निवास पर एसआईटी टीम की बैठक में डीजीपी यूआर साहू, एडीजी एसओजी वीके सिंह सहित आला धिकारी मौजूद रहे।

एसआईटी टीम के साथ मुख्यमंत्री शर्मा की इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एसआईटी टीम के मुखिया बीके सिंह ने अब तक की कार्रवाई, अनुसंधान, गिरफ्तारियों को लेकर सीएम शर्मा को फीडबैक दिया गया है। बैठक में डीजीपी यूआर साहू, एडीजी एसओजी वीके सिंह सहित आलाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री शर्मा ने गुरुवार को शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री सचिवालय में होने वाली कैबिनेट की दूसरी बैठक मेंकुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी किए जाएंगे।

    Previous
    Next

    Related Posts