Saturday, 29 August 2026

शराब कारोबारी पर हमला करने की साजिश रच रहे 7 और बदमाश गिरफ्तार


शराब कारोबारी पर हमला करने की साजिश रच रहे 7 और बदमाश गिरफ्तार

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से जयपुर के एक शराब कारोबारी की हत्या का टास्क मिलने के बाद बदमाश अवैध हथियार लेकर जयपुर पहुंचे थे, लेकिन वारदात से पहले ही वेस्ट जिले की डीएसटी को मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने  7 और बदमाशों को पकड़ लिया।

हरमाड़ा थाना पुलिस ने 6 बदमाश और एक को दौलतपुरा पुलिस ने पकड़कर हथियार बरामद किए हैं। इससे पहले पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ चुकी, जिनमें से दो के पैर टूटने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। जहां से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। हरमाड़ा थाने में गिरफ्तार आरोपी योगेश, भूपेश अहीर, महेश यादव, मंदीप व नवीन महेंद्रगढ़ हरियाणा, कैलाश उर्फ विकास कानोता और दौलतपुरा थाने में गिरफ्तार किया हुआ आरोपी ऋषभ शर्मा उर्फ गोलू पंडित करधनी का रहने वाला है। पुलिस ने ऋषभ के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किया है।

एडिशनल कमिश्नर कैलाश बिश्नोई ने बताया कि सभी बदमाश आपस में जुड़े हुए हैं और यहां एक शराब कारोबारी की हत्या करने की साजिश रच रहे थे, लेकिन इससे पहले ही वेस्ट जिले की डीएसटी को मिले इनपुट पर डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने टीमों को गठन करके तीन आरोपियों करौली निवासी उर्वेश मीणा, आकाश बंजारा व कुश अग्रवाल को पकड़ा था। तब कार्रवाई के दौरान दीवार कूदने से दो आरोपी उर्वेश व आकश के पैर टूट गए थे।

दोनों आरोपी यहां से पहले अलवर में एक दोस्त की गला रेतकर हत्या कर चुके थे। उक्त प्रकरण में जमानत मिलने के बाद दोनों हथियार लेकर जयपुर आए थे। इस गिरोह से जुड़े अन्य बदमाश भी पुलिस के राडार पर हैं, जिन्हें की भूमिका के संबंध में जांच करके पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Previous
Next

Related Posts