Saturday, 29 August 2026

कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने की लोकसभा आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा,कहा -स्वतंत्र,निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल मे चुनाव कराना सर्वोच्च प्राथमिकता


कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने की लोकसभा आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा,कहा -स्वतंत्र,निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल मे चुनाव कराना सर्वोच्च प्राथमिकता

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) डॉ. सौम्या झा ने मंगलवार को लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए उपखंड अधिकारी, प्रकोष्ठ प्रभारियों और सह-प्रभारी अधिकारियों की कलेक्टर कक्ष में बैठक ली। इस दौरान जिला कलक्टर ने सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों द्वारा अब तक की गई तैयारियों की जानकारी लेते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित समयावधि में चुनावी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों को प्रशिक्षण और सेल के गठन के लिए आवश्यक कार्मिकों व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में चुनाव संपन्न करवाना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी प्रकोष्ठ प्रभारी पूर्ण समन्वय के साथ एक टीम की तरह कार्य करें। सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अपने प्रकोष्ठ के कार्मिकों की बैठक लें और आवश्यक प्रशिक्षण कार्य पूरा करवाएं। प्रशिक्षण कार्य समय पर शुरू हो और समय पर समाप्त होना चाहिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदर्श आचार संहिता की घोषणा के साथ ही 24, 48 और 72 घंटों की अवधि में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा करते हुए संबंधित विधानसभाओं के एआरओ एवं प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रभारी अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और शेड्यूल तैयार करने के निर्देश दिए।

चुनावी कार्य से जुड़े कार्मिकों के प्रशिक्षण की जानकारी लेते हुए जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि एसएसटी, एफएसटी और सेक्टर अधिकारी की फील्ड विजिट के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेशों की अक्षरशः पालना करते हुए निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न करवाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वीप कैलेण्डर के अनुसार गतिविधियां संपादित करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऑब्जर्वर, ईवीएम, डाक मतपत्र, मतपत्र मुद्रण, भण्डार, सामान्य व्यवस्था, एमसीएमसी, लेखा सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं निर्धारित एसओपी के अनुसार गंभीरतापूर्वक सुनिश्चित की जाएं। निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी कार्मिक निर्वाचन विभाग से प्राप्त होने वाले निर्देशों का भली-भाति अध्ययन कर लेवें।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेश चौधरी, जिला परिषद सीईओ, प्रतिष्ठा पिलानिया सहित चुनाव संचालन प्रकोष्ठ, निर्वाचन अनुभाग लेखा प्रकोष्ठ, उम्मीदवारों का निर्वाचन लेखा प्रकोष्ठ, न्याय एवं कानून व्यवस्था प्रकोष्ठ, मतदान दल गठन प्रकोष्ठ, आदर्श आचार संहिता, स्वीप, रूट चार्ट, यातायात, वेयर हाउस, प्रशिक्षण, शिकायत निराकरण, मतपत्र, मतदाता सूची, मतदान दल भुगतान, वाहन किराया भुगतान, डाक मतपत्र, मीडिया एवं प्रचार प्रसार, नियंत्रण कक्ष, सामान्य व्यवस्था सहित अन्य सभी प्रकोष्ठ के प्रभारी और सह-प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

Previous
Next

Related Posts