Saturday, 29 August 2026

शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल ने किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों को जारी किया कारण बताओ नोटिस


शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल ने किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल बुधवार सुबह 9:45 पर सचिवालय पहुंचे थे। जहां से वह सीधे शिक्षा विभाग के अनुभागों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान 9 अधिकारी और कर्मचारी अपने स्थान पर नहीं थे। इस पर नाराजगी जाहिर कर कृष्ण कुणाल ने वहां मौजूद अधिकारियों से गैरमौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर सवाल किया। जब वहां मौजूद अधिकारी कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। तो कृष्ण कुणाल ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए।

कृष्ण कुणाल ने कहा कि शिक्षा विभाग में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी। जो भी अधिकारी और कर्मचारी शिक्षा विभाग में काम कर रहे हैं। उन्हें निर्धारित वक्त पर ऑफिस पहुंचना अनिवार्य है। ऐसा सिर्फ सचिवालय या शिक्षा संकुल में नहीं बल्कि, प्रदेशभर में होना जरूरी है। अगर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी निर्धारित वक्त पर ऑफिस नहीं पहुंच रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous
Next

Related Posts