Saturday, 29 August 2026

14 मार्च को आरटीडीसी कॉन्क्लेव डिप्टी सीएम दिया कुमारी और पशुपालन मंत्री कुमावत होंगे अतिथि


14 मार्च को आरटीडीसी कॉन्क्लेव डिप्टी सीएम दिया कुमारी और पशुपालन मंत्री कुमावत होंगे अतिथि

आरटीडीसी द्वारा गुरुवार 14 मार्च को सायं 05:00 बजे, पड़ाव कैफेटेरिया, नाहरगढ़, जयपुर में "आरटीडीसी कॉन्क्लेव 2024" का आयोजन किया जा रहा है।

राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) की प्रबंध निदेशक श्रीमती अनुपमा जोरवाल ने बताया कि उप मुख्यमंत्री, दिया कुमारी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं पशुपालन मंत्री जोरा राम कुमावत विशिष्ट अतिथि होंगे।

कॉन्क्लेव में निगम की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं गौरव पूर्ण यात्रा के बारे में एवं साथ ही साथ प्रमुख होटल्स के बारे में भी विस्तृत बताया जाएगा। पड़ाव कैफेटेरिया पर आरटीडीसी एवं जयपुर डेयरी के संयुक्त तत्वावधान में स्थापित किये जा रहे सरस पार्लर का भी उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय प्रमुख व्लोगर्स और पत्रकारों के साथ भी संवाद किया जाएगा।

Previous
Next

Related Posts