Saturday, 29 August 2026

भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी ने 5 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ


भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी ने 5 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ

कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। शपथ से पहले उन्होंने मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के पैर छुए। उनके कंवर पाल, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह चौटाला, जयप्रकाश दलाल और डॉ. बनवारी लाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली हैं। ये पांचों खट्‌टर कैबिनेट में भी थे।

मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद विधायक दल की बैठक में सैनी को नेता चुना गया था। इसके बाद 54 साल के नायब सिंह सैनी ने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। सैनी ने विधायक दल का नेता चुने जाने पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया।

Previous
Next

Related Posts