Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने राजस्थान के 12 लोकसभा क्षेत्र के नाम लगभग तय किया,शीघ्र सूची होगी जारी


कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने राजस्थान के 12 लोकसभा क्षेत्र के नाम लगभग तय किया,शीघ्र सूची होगी जारी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केंद्रीय चुनाव समिति की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और संगठन महासचिव के वेणु गोपाल की मौजूदगी में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मौजूद नहीं रहे जबकि छत्तीसगढ़ के प्रभारीऔर महासचिवसचिन पायलट, कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली,तीनों सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन,अमृता धवनऔर वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

ऐसा कहा जा रहा है कि राजस्थान की 12 सीटों पर लगभग उम्मीदवार तय कर लिए गए हैं। इसकी घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी।

जालोर-सिरोही से वैभव गहलोत ,झुंझुनू से बृजेन्द्र सिंह ओला , कोटा-बूंदी से अशोक चांदना,झालावाड़-बारां से प्रमोद जैन भाया, बीकानेर से गोविंद मेघवाल ,चूरू से राहुल कस्वां,दौसा से मुरारी मीना, भरतपुर- संजना जाटव,अलवर से ललित यादव टोंक-सवाईमाधोपुर से हरीश मीनाऔर जोधपुर से करण सिंह उचियारड़ा  के नाम फाइनल किए गए हैं। 

 

Previous
Next

Related Posts