


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, 57 विधायक, 8 सांसद, 16 भाजपा पदाधिकारी, मुख्य सचिव सुधांश पंत, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी सोमवार को दो विशेष विमान से अयोध्या पहुंचे।
मुख्यमंत्री शर्मा के साथ भाजपा विधायकों के अलावा निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, प्रियंका चौधरी और अन्य निर्दलीय विधायक भी अयोध्या पहुंचे।
मुख्यमंत्री और उनके साथ आए कैबिनेट के सदस्य भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी मुख्य सचिव सुधांशु पंत ने रामलाल के दर्शन किए।मुख्यमंत्री और उनके साथ गए डेलिगेशन ने रामलला मंदिर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी व्यस्तता के चलते अयोध्या नहीं पहुंचीं।