


जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के रविवार को अजमेर आगमन पर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी एकीकृत के पदाधिकारियों ने एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष कान्ती कुमार शर्मा के नेतृत्व में फूल- मालाऐं व दुप्पटों से मंत्री चौधरी का स्वागत कर ज्ञापन सौपा I
एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनावों में पीएचइडी के तकनीकी स्टॉफ की ड्यूटी नही लगाने के लिए ज्ञापन देकर बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी एक माह से ज्यादा समय तक पीएचइडी कर्मचारीयों की इयूटी लगाते है जिसके कारण आमजन को मुसीबत का सामना करना पड़ता है साथ ही एक मांग पत्र फायसागर स्थित विनायक विहार कालोनी में पाईप लाईन का अधूरा कार्य पूर्ण कराया जायें। कालोनी में 200 घरो की जो बस्ती है उन्हे पानी की समस्या से मुक्ति मिल सके। ज्ञापन पर मंत्री चौधरी ने आश्वस्त कर कहां की इन मांगों पर सहानुभूति विचार कर समस्या का हल किया जायेगा।
इस मौके पर ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष कान्ती कुमार शर्मा, गोपालकृष्ण, राम सिंह रावत, रमजान खान, नितिन कुमार , नेतसिंह रावत , कैलाश चंद मेहरा , राजेन्द्र शर्मा, इकबाल मोहम्मद , सज्जन सिंह, सुरेन्द्र सिंह , मोहनलाल बिलवाल, मोहनलाल चडांलिया सहित एकीकृत महासंघ के कई पदाधिकारी मौजुद थे।