Saturday, 29 August 2026

पीएम मोदी का भारत आने वाले सालों मे न सिरोही विकास की दृष्टि से आगे बढ़ेगा बल्कि दुनिया का नेतृत्व करेगा : लालसिंह आर्य


पीएम मोदी का भारत आने वाले सालों मे न सिरोही विकास की दृष्टि से आगे बढ़ेगा बल्कि दुनिया का नेतृत्व करेगा : लालसिंह आर्य

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का संकल्प 2047 तक भारत न सिर्फ विकास की दृष्टि से आगे बढ़े बल्कि दुनिया का नेतृत्व करेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह रविवार को कृषि ओडोटोरियम टोंक में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन मे कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश मे 57साल तक कांग्रेस व एक ही परिवार का राज था लेकिन न तो गरीबों को रहने के लिए पक्का मकान मिल पाया न ही लोगो के घरों तक पीने का पानी न ही शौचालयों का निर्माण हो पाया। लेकिन दस साल के नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार ने गरीबो को पक्का आवास दिया, शौचालयों का निर्माण हुआ महिलाओ को आर्थिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाया  इतना ही नहीं आज दुनिया भारत का लोहा मानने लगी हैं।

उन्होंने कहा कि हमने भारत के विकास मे योगदान दिया, देश के लिए लाठियाँ खाई, बलिदान दिए।

उन्होंने कहा कि देश मे लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका, सभी जगह चर्चा हैं की किसकी सरकार बनेगी, कौन प्रत्याशी होगा।लाल सिंह आर्य ने कहा कि चाहे लोगो को विकसित भारत दो शब्दों का लगे लेकिन भाजपा व प्रधानमंत्री का विकसित भारत सशक्त, विकसित, सक्षम भारत का सपना हैं।

भाजपा टोंक के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता की अध्यक्षता में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन के  मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने  विश्व में भारत के प्रधानमंत्री  की विकसित भारत के रूप में योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला।

भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दस साल में भारत को आत्मनिर्भरता की दिशा में ले जाने की तरफ कदम बढ़ाया हैं। उन्होंने कहा की कश्मीर मे धारा 370 खत्म कर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा किया हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया की प्रत्येक बूथ पर 370 वोट भाजपा के पक्ष में बढ़ाने का आव्हान किया।

कार्यक्रम में टोंक -सवाई माधोपुर लोकसभा प्रभारी नरेश बंसल ने संगठन कार्यक्रम में सकारात्मक रचना का जिक्र करते हुए लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया।

 जिला प्रमुख सरोज बंसल ने नरेंद्र मोदी द्वारा की गई योजना के कार्यक्रमों की चर्चा की।

कार्यक्रम में गणेश माहुर, विजय बेसला,राजकुमार जैन,  राजकुमारी शर्मा, बीना छामुनिया, बाबूलाल शर्मा, पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर,सतीश  चंदेल, पूर्व प्रधान खेमराज मीणा, संत कुमार जैन, रामचंद्र  गुर्जर, बद्री लाल भारती,  पार्षद बादल साहू,मनोज वाल्मीकि,आदित्य मीणा,  मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र जैन, ओम प्रकाश पांडे, सत्यनारायण यादव,  दिनेश  शर्मा,  भगवान भण्डारी आदि मौजूद थे।


Previous
Next

Related Posts