Saturday, 29 August 2026

सत्यता पवित्रता और प्रेम का संदेश देता है महाशिवरात्रि का पर्व : चंद्रकला


सत्यता पवित्रता और प्रेम का संदेश देता है महाशिवरात्रि का पर्व : चंद्रकला

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा टोंक के राजयोग भवन में शिव ध्वज फहराकर हर्षोल्लास के साथ 88 वा त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में जिला प्रमुख सरोज बंसल  ने कहा कि ओम शांति की भावना से  हम अपना आन्तरिक  परिवर्तन करते है तो न सिर्फ अपना जीवन  श्रेष्ठ बनाते है बल्कि हमारे परिवार और समाज को भी श्रेष्ठ बना सकते है।

उन्होंने ब्रह्माकुमारी के साथ अपना अनुभव बताते हुए कहा कि वास्तव में ब्रह्माकुमारी बहनों की वाणी ज्ञान का अमृत बरसाती हैं और जब हर कोई इस ज्ञान अमृत का रसपान करता है तो वह स्वयं को सुख शांति और आनंद से भरपूर महसूस कर लेता है।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज के मीडिया प्रभाग की जोनल कोऑर्डिनेटर राजयोगिनी बीके चंद्रकला दीदी ने 88 वी त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि आज के इस विशेष दिन पर सत्य और प्रेम के सागर परमात्मा शिव के गुणों को धारण करके धरती को स्वर्ग बनाने के निमित बनना है।

उन्होंने कहा अपने खुशनुमा व मुस्कुराते चेहरे और मधुर बोल द्वारा हर एक के साथ मधुरता संपन्न व्यवहार करना है। व्यर्थ ओर नकारात्मक संकल्पो को समाप्त कर संपूर्ण पवित्रता की स्थिति बनाना है। सदा शुभ भावना, शुभ कामना से सम्पन्न बन हर आत्मा के प्रति रहम व कल्याण की भावना रखनी है।

जागृति व्यक्तित्व विकास संस्थान के संस्थापक प्रकाश चंद्र ने कहा कि जहा सत्य और प्रेम होता है वहा भिन्न भिन्न संस्कार होते हुए भी हम एक साथ रह सकते है।  

स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी अपर्णा दीदी ने सभी का स्वागत सत्कार किया साथ ही शिव स्मृति चिन्ह भेंट किया।


Previous
Next

Related Posts