


प्रदेश में दूसरे दिन भी बंद पेट्रोल पंप रहेंगे। रविवार को डीलर्स की सरकार से हुई वार्ता बेनतीजा रही।
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की सचिवालय में उद्योग मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ से वार्ता हुई। वार्ता में कई मुद्दों पर सहमति बनी। लेकिन वैट कम करने का फैसला सीएम स्तर पर ही संभव। ऐसे में अब सीएम स्तर पर दूसरे दौर की वार्ता हो सकती है। फिलहाल एसोसिएशन अपने स्टैंड पर कायम।