


भांकरोटा इलाके में एम.के मोटर्स गैराज में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग से गैराज में खड़ी दो बस और एक ट्रक जलकर कबाड़ में तब्दील हो गया। भांकरोटा थाना पुलिस ने 5 दकमलों की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच बस में वैल्डिंग करते समय निकली चिंगारी से आग लगना सामने आया है। खड़े तीनों वाहनों में आग लगने से वेल्डिंग कर रहा युवक भी मामूली झुलस गया।
भांकरोटा थाने के थाना अधिकारी राजकुमार मीना ने बताया कि भांकरोटा इलाके में स्थित एम.के मोटर्स में खड़े तीन वाहनों में आग लगी थी। दोपहर करीब 1:30 बजे गैराज में खड़ी एक बस की वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। बस की वेल्डिंग करते समय निकली चिंगारी से आग लग गई। आग से वर्कर हनुमान यादव (34) निवासी मुहाना मामूली रूप से झुलसने पर दूर भाग गया।