


अलवर जिला पुलिस ने अवैध हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई कर 26.13 लाख कीमत का 52 किलो 267 ग्राम गांजा एवं 3 देशी कट्टा व चार जिंदा कारतूस सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक कार व एक मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है।
एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि शनिवार 9 मार्च को एसएचओ वैशाली नगर रोशन मीणा प्रोबेशनर आईपीएस के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी अलादीन उर्फ अलाउ मेव पुत्र सूबेदीन उर्फ सुब्बा निवासी सामोला थाना अरावली विहार अलवर को गिरफ्तार कर तीन अवैध देशी कट्टे, चार जिंदा कारतूस व एक बाइक जप्त की गई है।
एसपी शर्मा ने बताया कि वांछित अपराधियों की धर पकड़ एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान के तहत एसएचओ बड़ौदामेव बने सिंह मय टीम द्वारा शनिवार को कार सवार तस्कर खुर्शीद मेव पुत्र इलियास (40) निवासी नकलपुर थाना पुन्हाना जिला नुहू मेवात हरियाणा को गिरफ्तार कर 26.13 लाख रुपए कीमत का 52 किलो 267 ग्राम गांजा बरामद किया।