Saturday, 29 August 2026

मकान के पीछे रजका के खेत में गांजा की खेती करते एक व्यक्ति को पकड़ा,4लाख रुपए की क़ीमत का अवैध गांजा किया जप्त


मकान के पीछे रजका के खेत में गांजा की खेती करते एक व्यक्ति  को पकड़ा,4लाख रुपए की क़ीमत का अवैध गांजा किया जप्त

टोंक जिले के निवाई पुलिस थानाधिकारी हरिराम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए ग्राम डांगरथल से अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से कुल 19. 56 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया हैं जिसकी अनुमानित कीमत चार लाख रूपए है।

जिला पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने बताया कि निवाई पुलिस थाना के थानाधिकारी निवाई हरिराम को गुप्त मुखबीर से इतला मिली कि ग्राम डांगरथल से जोधपुरिया जाने वाले रास्ते के समीप  स्थित कानजी गुर्जर टेन्ट वाले के मकान के बाहर बनी हुई दुकान के अन्दर गांजा से भरे हुए कट्टे रखे हुए है । साथ ही मकान के पीछे स्थित खेत में जानवरो का चारा रंजका के पास में गांजे के पौधो की खेती की गइ है। 

पुलिस टीम वहां मकान कान जी गुर्जर पहुंची जहां दुकान के अन्दर काउन्टर पर एक व्यक्ति बैठा हुआ था जिससे नाम पता पूछा तो अपना नाम कानाराम गुर्जर उर्फ कानजी पुत्र रामकिशोर गुर्जर निवासी डांगरथल  बताया। दुकान की तलाशी ली तो वहां से दो प्लास्टिक के सफेद रंग के कट्टे मिले, जिनको खोलकर देखा गया तो कट्टो में मादक पदार्थ गांजा पाया गया। कानजी गुर्जर से गांजा लाने को लेकर पूछताछ की गई तो अपने मकान के पीछे स्थित खेत म ें जानवरो का चारा रजका कासमी की आड में उगा करके तैयार होने के बाद पौधो को उखाड करके पत्तिया तोडी जाकर कट्टो में  भरना बताया।

पुलिस ने कानाराम गुर्जर उर्फ कानजी को गांजा उगाने, बैचने, अपने पास रखने बाबत् लाईसेन्स व अनुज्ञापत्र संबंधी पूछताछ की गई तो उसके पास कोई लाईसेन्स व अनुज्ञापत्र नही था। पुलिस ने कानाराम गुर्जर उर्फ कानजी का गांजा उगाने, बैचने व अपने पास रखने के आरोप में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मकान की दीवार के पीछे खेत में गीले खडे कुल 310 पौधे कुल वजन 12 किलो 250 ग्राम को जप्त करके मुलजिम कानाराम गुर्जर उर्फ कानजी को गिरफ्तार किया गया। 

Previous
Next

Related Posts