Saturday, 29 August 2026

अजमेर में आगामी पचास साल की आवश्यकता अनुसार केन्द्रीय रोडेवेज बस अड्डे होगा निर्माण, सरकार ने 20 करोड़ किए स्वीकृत : देवनानी


अजमेर में आगामी पचास साल की आवश्यकता अनुसार केन्द्रीय रोडेवेज बस अड्डे होगा निर्माण, सरकार ने 20 करोड़ किए स्वीकृत : देवनानी

अजमेर में केंद्रीय बस अड्डा का आगामी पचास साल आवश्यकता के अनुसार कायाकल्प किया जाएगा। बनने वाले बस स्टैंड को लेकर शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने करने ने निर्देश विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित और रोडवेज के अधिकारियों के साथ बस अड्डे का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अजमेर केबस अड्डे के लिए सरकार ने 20 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की हैऔर इसका शीघ्र निर्माण किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने बताया कि सरकार द्वारा केन्द्रीय बस स्टैण्ड का  कायाकल्प  किया जाएगा । केंद्रीय बस स्टैण्ड को पूरी तरह नए रूप में विकसित किया जाएगा। बस स्टैण्ड में स्थित वर्कशॉप को घुघरा जयपुर रोड़ पर  स्थानान्तरित करा जायेगा ।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने बताया कि आगामी समय में बस स्टैण्ड पर पैट्रोल पंप, टेंपो स्टैण्ड सहित बैंक और पार्किंग आने-जाने के अलग-अलग मार्ग सहित अन्य सुविधाएं सहित सुरक्षा के भी पर्याप्त बंदोबस्त किए जाएंगे। पैदल चलने वालों के लिए अलग से फुटपाथ बनाया जाएगा।  उन्होंने बताया कि बस स्टैंड के ग्राउंड फ्लोर पर बसों की ठहराव की व्यवस्था होगी। जहाँ जिलाऔर राज्य से बाहर जाने वाली बसों के लिए अलग अलग प्लेटफार्म बनाए जाएंगे।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने बताया किसोलर पैनल सहित अत्याधुनिक सुविधायुक्त रोडवेज प्रशासन का कार्यालय प्रथम तल पर स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर रोडवेज मुख्य प्रबन्धक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts