Saturday, 29 August 2026

गठबंधन को लेकर कांग्रेस दुविधा में, बांसवाड़ा, नागौर, बाड़मेर और चूरू लोकसभा क्षेत्र को लेकर केंद्रीय स्तर पर चर्चा जोरों पर,पहली सूची आएगी 11 मार्च को


गठबंधन को लेकर कांग्रेस दुविधा में, बांसवाड़ा, नागौर, बाड़मेर और चूरू लोकसभा क्षेत्र को लेकर केंद्रीय स्तर पर चर्चा जोरों पर,पहली सूची आएगी 11 मार्च को

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में गठबंधन पर फैसला नहीं होने से प्रदेश में लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा शुक्रवार को नहीं हो सकी। अब कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार 11 मार्च को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में करीब 10 से 12 उम्मीदवारों पर फैसला होने की संभावना है।

पहले शुक्रवार को होने वाली सीईसी की बैठक में राजस्थान के लोकसभा प्रत्याशियों पर फैसला होना था, लेकिन गठबंधन वाली सीटों पर फैसला नहीं हो सका। गठबंधन समिति के संयोजकऔरराज्यसभा के सदस्य मुकुल वासनिक और पूर्व मुख्यमंत्री और सदस्य अशोक गहलोत सहित आधा दर्जन नेताओं वाली कमेटी ने गठबंधन कोई फैसला नहीं हो पाया है।
गठबंधन को लेकरकांग्रेस के नेता विधायक हरीश चौधरी के साथ हीछत्तीसगढ़ के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट भी विरोध कर रहे हैं। यही कारण है कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवालऔर भारत ट्राइबल पार्टी से गठबंधन नहीं हो पा रहा है। 

बांसवाड़ा, नागौर, बाड़मेर और चूरू लोकसभा क्षेत्र को लेकर फिलहाल उम्मीदवार तय होने में कई प्रकार के विवाद सामने आ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से समझौता करके कांग्रेस नागौर और बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र उन्हें चुनाव लड़ने के लिए दे सकती है। इसके अलावा भारत ट्राईबल पार्टी कोबांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र और चूरू में राहुल कसवा की पत्नी को टिकट देने की बात चल रही है ।

फिलहाल राहुल कसवा अब शुक्रवार को अपना शक्ति प्रदर्शन करके भाजपा को चुनौती देने का काम किया है। इन सब परिस्थितियों को लेकर कांग्रेस की पहली सूची फिलहाल 11 मार्च को ही आने की संभावना अधिक है।

Previous
Next

Related Posts