Saturday, 29 August 2026

केंद सरकार और एसबीआई के खिलाफ अजमेर शहर कांग्रेस के हुए प्रदर्शन में शामिल हुए धर्मेंद्र राठौड़


केंद सरकार और एसबीआई के खिलाफ अजमेर शहर कांग्रेस के हुए प्रदर्शन में शामिल हुए धर्मेंद्र राठौड़

केंद्र की भाजपा सरकार और एसबीआई के बीच (चुनावी बांड योजना) की मिलीभगत को उजागर करने के लिए अजमेर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर के एसबीआई शाखा पर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार और एसबीआई के खिलाफ जमकर  नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय से केसरगंज  लाल कोठी स्थित एसबीआई शाखा तक  पैदल मार्च निकाला और शाखा पर धरना दिया। धरने पर पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ भी शामिल हुए और उन्होंने कार्यकर्ताओं के जोश दुगना किया।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते कहा कि केंद्र सरकार की मिलीभगत से एसबीआई के चुनावी बॉन्ड योजना में बड़ा घोटाला हुआ है। अब मोदी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है, चेयरमैन राठौड़ ने मोदी सरकार पर हमला बोलते कहा कि जब मोदी दस साल पहले सत्ता में आए तो उन्होंने सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार का बनाया। भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस सरकार पर बहुत आरोप भी लगाए। उस समय मोदी ने कहा था कि काला धन देश में वापस लाऊंगा और 15-15 लाख रूपए देश के लोगों  को दूंगा। सत्ता में सत्ता में आने के दस साल बाद  न तो देश में काला धन आया और  न ही लोगों को एक रुपए मिला। अब 10 साल में सत्ता में आने के बाद उन्होंने कितना काला धन इकट्ठा किया,   इलेक्ट्रॉनिक बॉन्ड इसका नमूना है। उन्होंने कहा कि

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इलेक्ट्रोल बॉन्ड के बारे में बार-बार बोला कि इसमें बहुत बड़ा घोटाला है और बहुत बड़ा करप्शन हुआ है। कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को इलेक्ट्रॉल बंद के जरिए पैसा लेकर बेनीफिट दिए गए। अब यह कांग्रेस पार्टी व विपक्ष पार्टी नहीं कर रही है, सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेकर जजमेंट दिया है। 6 मार्च तक इलेक्ट्रॉल बॉन्ड से कितना पैसा आया, कहां से आया और किस पार्टी से आया। इसका कोई जवाब नहीं  दिया जा रहा है। जबकि इसका लेखा-जोखा भी कोर्ट में पेश करना था। इस मामले में एक दिन पहले ही स्टेट बैंक से यह कहलवा दिया गया कि हमें अभी टाइम चाहिए। लेखा-जोखा लेने में और देश को बताने में 30 जून का समय मांगा है। यह सब जानते हैं कि  देश में अब लोकसभा चुनाव है। मोदी  सरकार घबराई हुई है। 

Previous
Next

Related Posts