


रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहली बार पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या जाएंगे या नहीं। 11 मार्च को मुख्यमंत्री शर्मा जयपुर से पूरी कैबिनेट के साथ फ्लाइट से अयोध्या जाने का कार्यक्रम स्थगित हो सकता है।
फिलहाल मुख्यमंत्री शर्मा के कोरोना है और वे डॉक्टरों की राय के अनुसार आइसोलेशन में है। ऐसे में मुख्यमंत्री शर्मा की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही अब अयोध्या जाने का कार्यक्रम तय हो पाएगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शर्मा 11 मार्च को सुबह 7 बजे कैबिनेट के साथ अयोध्या के लिए रवाना होने का कार्यक्रम तय किया गया था। पूरी कैबिनेट सुबह 8:30 बजे अयोध्या पहुंचने का कार्यक्रम था। सबसे पहले दशरथ कुंड के पास भूमि पूजन कार्यक्रम और दोपहर 2:10 से 3:10 के बीच रामलला के दर्शन करने का कार्यक्रम तय किया गया था।