


टोंक निवासी रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अकबर खान ने जयपुर होटल मायस्टिक में स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल हुए।
रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।केटीसी ग्रुप के चेयरमैन राज खान, सेलेब्रिटी गेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस रितू शिवपुरी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान को केटीसी पिंक रत्न अवार्ड 2024 देकर सम्मानित किया। अकबर खान ने इस सम्मान एंव आयोजन के लिए केटीसी चेयरमैन राज खान, डायरेक्टर राज शर्मा , राहुल शर्मा का आभार व्यक्त किया।अवार्ड समारोह में प्रदेश से विभिन्न गणमान्य लोगो ने हिस्सा लिया। समारोह को अकबर खान ने भी सम्बोधित किया।