


भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने कहा हैं कि आज का भारत मोदी युग का भारत हैं जो आगे बढ़ रहा हैं, किसी से डरने वाला नहीं हैं न ही पिछे हटने वाला हैं । उन्होंने यह प्रतिक्रिया हाल ही में टी राजा की तरफ से दिए गए बयान जिसमें भारत को एक महाद्धिप बताया था संबंधी सवाल को लेकर की।
राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर बुधवार को जयपुर से टोंक जिले की मालपुरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कंवरावास मे आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय टोंक में मीडिया से बातचीत में कहा कि ऐसे लोग विघटनकारी ताकतों को मज़बूत करते हैं वही देश को पीछे धकेलने तथा देश को तोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत मज़बूत राष्ट्र हैं यह विभिन्न सांस्कृतिक व संस्कृतियों का देश हैं तथा सर्व समाज व सभी धर्मों को जोड़ने वाला देश हैं।
राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने उत्तराखण्ड में यूसीसी लागू किए जाने को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि यूसीसी देश की एकता व अखंडता के लिए जरूरी हैं। साथ ही उन्होंने राजस्थान की चर्चा करते हुए कहा कि देश के सथा ही अब राजस्थान भी बदल रहा हैं, भाजपा की सरकार बने अभी ज्यादा समय नहीं हुआ लेकिन राजस्थान में, जनता की सोच मे बदलाव दिखने लगा हैं। राजस्थान भी विकसित राज्य के रूप में आगे बढ़ेगा।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत आज राजस्थान के 12हजार पंचायतों व निकायों में प्रधानमंत्री महिलाओं से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे पीएम आवास योजना,मुद्रा योजना हो या केंद्र कि महिला कल्याणकारी योजनाओं से देश कि महिलाएं सशक्त बनी हैं। टोंक -सवाई माधोपुर से राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने खुद के चुनाव लड़ने संबंधी चर्चा पर कहा कि यह पार्लियामेंट बोर्ड तय करता हैं कि किस कार्यकर्ता को कहां से चुनाव लड़ना हैं या किस कार्यकर्ताओं को कौन सी जिम्मेदारी देनी हैं, पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार हैं। टोंक -सवाई माधोपुर सीट से कमल का फूल पूरी तरह से तैयार हैं कोई भी प्रत्याशी कांग्रेस से आए।अलका गुर्जर टोंक पहुंची तो भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सैनी बबलू टेंकर आदि ने स्वागत किया।