Saturday, 29 August 2026

जिप की बैठक मे जल जीवन मिशन, पीएम आवास योजना की कार्य प्रगति पर जताई नाराजगी: सरकारी योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कन्हैया लाल चौधरी


जिप की बैठक मे जल जीवन मिशन, पीएम आवास योजना की कार्य प्रगति पर जताई नाराजगी:  सरकारी योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:  कन्हैया लाल चौधरी

जिला प्रमुख सरोज बंसल की अध्यक्षता में बुधवार को  परिषद टोंक के सभागार में साधारण सभा की बैठक आयोजित की गईं। बैठक में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि पांच साल बाद अब डबल इंजन की सरकार बनी हैं यह बदलाव लाना हैं। क्योंकि जनता ही हमारी मालिक हैं, जनता के हितों मे योजनाएं बना करके काम करना होगा। उन्होंने सरकारी योजनाओं मे शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करना बड़ी चुनौती हैं।

उन्होंने साफ शब्दों मे कहा कि जल जीवन मिशन कार्यों का पचास फीसदी से ज्यादा ठेकेदारों को भुगतान हो चुका लेकिन अभी तक लोगो तक पीने का पानी नहीं पहुंच रहा। चौधरी ने  बिजली की चर्चा करते हुए कहा कि लोगो ने कनेक्शन के लिए फाइले लगा दी लेकिन काफी सालों से कनेक्शन नहीं मिला। प्रधानमंत्री आवास योजना मे भी धांधली का मामला उठाते हुए कहा कि 2018में नाम आने के बाद भी उसको आवास नहीं मिलता बल्कि पैसे लेकर आवास दिया जाता हैं।ज़ब कि पूर्व में ही आवास स्वीकृत हो जाता हैं।

जनस्वास्थ्य मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने सरपंचो को भी कोसते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि हो या फसल बीमा योजना में करपशन हैं।

 उन्होंने सभी अधिकारियों को साफ शब्दों मे कहा कि किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी यह राज्य सरकार की चेतावनी समझे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बजरी माफियाओं को पकड़ा जाए, पीएम आवास योजना के लिए मकान बनाने वालों को पकड़ना गलत हैं साथ ही कहा कि पुलिस का काम कानून व्यवस्था बनाना हैं जनता को परेशान करना नहीं।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में टोंक विधायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट की तरफ से ईआरसीपी के एएमओयू  को लेकर उठाए गए सवाल पर जनस्वास्थ्य मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि पांच साल तक को न तो बोले न ही कुछ किया। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में टोंक ही नहीं बल्कि राज्य के सभी 13जिलों को पीने का व सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।

जिला प्रमुख सरोज बंसल ने गत बैठक के कार्यवाही विवरण की पालना पर प्रत्येक विभाग से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग जनकल्याणकारी योजनाआंे से वंचित लोगों को जोड़े, ताकि अधिकाधिक लोगों को लाभ मिल सके। राज्य सरकार प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सभी विभाग अपनी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, वंचितों की पहचान व लाभ से जोड़ने की प्रक्रिया को जिला, ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर पूर्ण समन्वय तथा जवाबदेही के साथ सुनिश्चित करें।

साधारण सभा की बैठक में निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, उप जिला प्रमुख आदेश कंवर, प्रधान मालपुरा सकराम चौपड़ा, प्रधान पीपलू रतनी देवी चंदेल, जिला परिषद सदस्य लवेश मीणा, हंसराज मीणा, छोगाराम गुर्जर किशन लाल बैरवा समेत अन्य जिला परिषद सदस्यांे ने जनहित से संबंधित अपने-अपने क्षेत्र के मुद्दों को उठाया। बैठक में पंचायती राज एवं नरेगा वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2024-25 के अनुमोदन पर चर्चा की गई। साथ ही, हस्तांतरित विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, पुलिस अधीक्षक संजीव नैन, जिला परिषद सीईओ प्रतिष्ठा पिलानिया समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts