Friday, 20 September 2024

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत की बड़ी बहन विमला देवी का अंतिम संस्कार, गहलोत हुए शामिल


पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत की बड़ी बहन विमला देवी का अंतिम संस्कार, गहलोत हुए शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बड़ी बहन विमला देवी की अंतिम यात्रा बुधवार जोधपुर स्थित लाल निवास से निकाली गई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत बुधवार सुबह विमलादेवी के निवास लाल सागर के उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। यहां पूर्व सीएम अशोक गहलोत, बद्रीराम जाखड़, वैभव गहलोत सहित कई कांग्रेस नेता शामिल हुए। 

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत बुधवार सुबह जोधपुर पहुंचे थे। वह सीधे ही अपनी बहन के घर लाल सागर पहुंचे। जहां पहले से मौजूद लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को ढांढस बंधाया। इसके बाद रामबाग माली समाज के श्मशान में उनकी बहन अंतिम संस्कार किया गया ।

विमलादेवी कच्छवाह (93) पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत की बड़ी बहन थी। उनका पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत से काफी ज्यादा प्रेम था। मंगलवार शाम को उनके निधन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपनी दुख जताया। उन्होंने लिखा कि आज जोधपुर में मां जैसी बड़ी बहन विमला देवी कच्छवाह की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ। आपका स्नेह, स्मृतियां व संस्कार सदैव मेरे मन में रचे-बसे रहेंगे और आपकी यादें हमेशा मुझे प्रेरणा देती रहेंगी। अलविदा बाईजी। 

Previous
Next

Related Posts