Saturday, 29 August 2026

राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की नई शाखा का कुलपति प्रोफेसर अल्पना कटेजा द्वारा उद्घाटन


राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की नई शाखा का कुलपति प्रोफेसर  अल्पना  कटेजा द्वारा उद्घाटन

राजस्थान विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय के नजदीक मंगलवार को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की नई शाखा का उद्घाटन राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर अल्पना कटेजा द्वारा किया गया, इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अवधेश सिंह भी उपस्थित थे।  

इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक राजेश कुमार मिश्रा एवं संदीप भटनागर सहित बैंक से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने कुलपति का स्वागत किया वह बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। 

यह उल्लेखनीय है कुलपति प्रोफेसर अल्पना  कटेजा के त्वरित निर्देशों के बाद  लगभग  एक दशक से अनुपयोगी पड़े इन भवनों में भारतीय स्टेट बैंक की  शाखा खुलने से विश्वविद्यालय समुदाय को राष्ट्रीयकृत बैंक की सुविधा तो मिलना प्रारंभ होगी ही  साथ ही इससे विश्वविद्यालय को अतिरिक्त आय भी प्राप्त होना प्रारंभ हो जाएगी। 


Previous
Next

Related Posts