


शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए हैं। सोमवार को राष्ट्रपति भवन में उन्होंने शपथ ली। इस दौरान उनके बड़े भाई और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज, तीनों सेनाओं के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
शाहबाज पाकिस्तान के 24 वें प्रधानमंत्री हैं। वे 3 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री चुने गए थे। उन्हें 201 सांसदों का साथ मिला था।
शाहबाज ने कश्मीर का जिक्र भी किया। कहा- कश्मीर में लोग मारे जा रहे हैं। इसके अलावा इजराइल लगातार गाजा पर बमबारी कर रहा है। हमें कश्मीर और फिलिस्तीन की आजादी के लिए संसद में प्रस्ताव पास करना चाहिए।