


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को दिल्ली में 11 ताल कटोरा रोड पर हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में 6 लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार तय किए जाने की चर्चा है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव सचिनपायलट,कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन,अमृताधवन,वीरेंद्र सिंह,कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षगोविंद सिंहडोटासरा,प्रतिपक्ष के नेताटीकाराम जूली और हरीश चौधरीमौजूद रहे।
ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस संसदीय बोर्ड इन नाम की सूची जारी कर देगा। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार के लोकसभा के चुनाव मेंझुंझुनूं- बृजेन्द्र ओला,कोटा-बूंदी से अशोक चांदना,बीकानेर से गोविंदराम मेघवाल,बारां-झालावाड़ से प्रमोद जैन भाया,दौसा से मुरारीलाल मीणा,जालौर-सिरोही से वैभव गहलोत चुनाव मैदान में उतर जा सकता है। कांग्रेस के इन उम्मीदवारों के चुनाव में उतरने से निश्चित तौर पर भाजपा को चुनौती मिलेगी।