Saturday, 29 August 2026

महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव डॉ. मोहनलाल यादव ने ग्रहण किया पदभार


महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव डॉ. मोहनलाल यादव ने ग्रहण किया पदभार

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. मोहनलाल यादव ने मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव का कार्यभार ग्रहण कर लिया।

शासन सचिव ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली तथा विभागीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने हेतु चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं ओपी बुनकर, अतिरिक्त निदेशक महिला अधिकारिता श्रीमती बिंदु करुणाकर एवं संबंधित आधिकारी उपस्थित रहे।

महिला हेल्पलाइन और वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण—

शासन सचिव डॉ. मोहनलाल यादव ने मंगलवार को महिला एवं बाल विकास शासन सचिव का पदभार ग्रहण करने के तुरंत पश्चात जयपुरिया अस्पताल स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने इसके साथ ही राज्य महिला आयोग के परिसर में स्थित महिला हेल्पलाइन कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Previous
Next

Related Posts