


झालावाड़ जिले के थाना डग पुलिस ने शनिवार को नाकाबन्दी में अभियुक्त रोडू लाल मेहर पुत्र मगन लाल (45) निवासी कल्याणपुरा का खेड़ा थाना डग को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से 5 लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद की है।
हत्या के मामले में जयपुर की खुली जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा बन्दी रोडु लाल 7 मई 2023 को फरार हो गया।
एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि जिले में 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की सफलता के लिए उन्होंने जिले के सभी एसएचओ को वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजी लाल मीणा व सीओ कालूराम वर्मा के सुपरविजन में शनिवार को एसएचओ मुकेश कुमार मीणा मय टीम द्वारा बड़ोद तिराहे पर की गई नाकाबंदी में करीब 10 महीनों से फरार बन्दी रोडू लाल को 5 लीटर अवैध हथकड़ शराब सहित गिरफ्तार किया गया।