Saturday, 29 August 2026

भजनलाल मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा जोरों पर, राजभवन में शपथ कभी भी संभव


भजनलाल मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा जोरों पर, राजभवन में शपथ कभी भी संभव

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की राज्यपाल कलराज मिश्र से सोमवार को मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारे में अब मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की चर्चा जोरों पर होने लगी है। बनने वाले नए मंत्रियों को राजभवन में मंगलवार या बुधवार को शपथ दिलाई जा सकती है। 

लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में जातिगत वोटो को अपने पक्ष में लेने के लिए अब मंत्रिमंडल में स्थान देने की चर्चा जोरों पर है। इसके अलावा महिलाओं को पर्याप्त स्थान की जरूरत भी महसूस की जा रही है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की चर्चा होने लगी है। 

ऐसा माना जा रहा है कि सब से समाजों को खुश करने के लिए मंत्रिमंडल उनका प्रतिनिधित्व देने की बात सामने आने लगी है। ऐसा माना जा रहा है कि अब राजसमंद से विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी,निंबाहेड़ा से विधायक श्री चंद्र कृपलानी, सादुलशहर से विधायक बने गुरवीर सिंह बराड़  और नाथद्वारा से जीते विश्वराज सिंह और अलवर से जीते पूर्व सांसद बालक नाथ को भी मंत्री बनाकर विभिन्न समाजों को प्रतिनिधित्व देने की बात सामने आ रही है।

करणपुर से चुनाव हारने के बाद सुरेंद्र पाल सिंह टीटी द्वारा मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद यह मांग होने लगी कि गंगानगर जिले से किसी अन्य विधायक को मंत्री बनाया जाए। सादुलशहर से विधायक बने गुरवीर सिंह बराड़ को मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है। सादुलशहर से विधायक गुरवीर सिंह बराड़ मुख्यमंत्री शर्मा ने दो दिन पहले ही फोन कर जयपुर बुलाया था और वे जयपुर में ही मौजूद है। 

Previous
Next

Related Posts