


टोंक पिछले 23 वर्षों से मानव सेवा को समर्पित अपना घर आश्रम भरतपुर द्वारा टोंक जिले में असहाय,विमंदित, आश्रयहीन,लावारिस लोगो को रेस्क्यू अभियान के प्रथम दिन सोमवार को 6 प्रभु जी को रेस्क्यू कर अजमेर आश्रम भेजा गया हैं।
विशेष रेस्क्यू अभियान के अजमेर सम्भाग प्रभारी नरेंद्र तिवाड़ी एवम टोंक हेल्प लाइन प्रभारी भगवान भण्डारी ने बताया कि 2 दिवसीय अभियान मे प्रथम दिन एक प्रभु जी उनियारा, एक प्रभु जी डिग्गी म तथा चार प्रभु जी देवली कुल 6 प्रभु जी को रेस्क्यू करके टोंक लाया गया।इन्हें भोजन कराने के बाद आश्रम की एम्बुलेंस में अजमेर रवाना किया गया।
टोंक हेल्पलाइन प्रभारी भगवान भण्डारी ने बताया कि 5 मार्च को भी विशेष अभियान के तहत अपना घर आश्रम की टीम मय संसाधनों के टोंक ही रहेगी। आम जन को कही भी कोई लावारिस, आश्रयहीन,विमंदित महिला -पुरुष प्रभु जी नजर आए तो 941420209 पर सूचना करके इस सेवा यज्ञ में सहयोग देंवे।साथ ही भविष्य में भी इस नम्बर पर इस प्रकार की सूचना दे करके अभियान को सफल बनायें