Saturday, 29 August 2026

एसपी देवेंद्र बिश्नोई के निर्देश पर शहर के मुख्य बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर खड़े वाहनों सहित अतिक्रमण पर कार्यवाही शुरु


एसपी देवेंद्र बिश्नोई के निर्देश पर शहर के मुख्य बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर खड़े वाहनों सहित अतिक्रमण पर कार्यवाही शुरु

शहर के मुख्य बाजारो में हो रहे अतिक्रमण को हटाना एवं बेतरतीब खडे वाहनो के विरूद्ध कार्यवाही करने को लेकर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्रोई ने सोमवार को यातायात निरीक्षक को अजमेर शहर के मुख्य बाजारकी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिएआवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। एसपी बिश्नोई के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग सिंह राजपुरोहित ,श्रीमती पूनम भरगड (आरपीएस) पुलिस उप अधीक्षक यातायात अजमेर ने यातायात निरीक्षक  भीखाराम काला के नेतृत्व में यातायात शाखा की टीम का गठन किया।

यातायात निरीक्षक यातायात शाखा अजमेर मय टीम द्वारा सोमवार को अजमेर व्यापार महासंघ शहर अजमेर के पदाधिकारियो अध्यक्ष किशन गुप्ता, उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, एवं अन्य पदाधिकारीगण कमल गंगवाल, अशोक शर्मा, रिपेन्द्र कासलिवास एवं अन्य व्यापारियो आदि के सहयोग से शहर  के मुख्य बाजारो पुरानी मण्डी, मदारगेट, स्टेशन रोड, गांधीभवन आदि बाजारो मे भ्रमण कर बाजारों में हो रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। ट्रैफिक पुलिस की टीम ने इसकेअलावा नो पर्किग क्षेत्र मे खडे वाहनो के विरूद्ध कार्यवाही की और मुख्य बाजारो के दुकानदारो को अतिक्रमण नही करने के लिए पाबंद किया । 

ट्रैफिक पुलिस की टीम ने निर्णय किया कि आगामी दिनों मुख्य बाजारो का भ्रमण कर नगर निगम के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी।

Previous
Next

Related Posts