Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने गोविंद देव जी मंदिर में की पूजा-अर्चना


मुख्यमंत्री भजनलाल ने गोविंद देव जी मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री भजनलाल ने गोविंद देव जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने यहां छप्पन भोग झांकी के दर्शन भी किए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीयता से मुलाकात की। मुख्यमंत्री को अपने साथ पाकर कई श्रद्धालुओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली। 

इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक कुलदीप धनकड़ और कैलाश वर्मा, पूर्व विधायक रामहेत यादव सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Previous
Next

Related Posts