


विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव के लिए आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह 11.30 बजे एलईडी रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि संकल्प पत्र सुझाव हेतु भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय से 50 एलईडी रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम के तहत प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में दो- दो एलईडी वैन जाएगी। इन सभी एलईडी रथों के द्वारा प्रदेश के सभी वर्गों से सुझाव लिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प विजन- 2047 का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का कल्याण करना है। प्रदेश में इन सभी एलईडी रथों के द्वारा 15 मार्च तक आमजन से सुझाव लिए जाएंगे। इसमें प्रबुद्धजन, प्रोफेसनल, मजदूर, छोेटे व्यापारियों, किसानों, युवाओं और महिलाओं सहित प्रत्येक वर्ग के लोगों से सुझाव लिए जाएंगे।