Saturday, 29 August 2026

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रही अत्याचार की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण-रामचरण बोहरा


पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रही अत्याचार की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण-रामचरण बोहरा

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर द्वारा पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों के विरोध में गांधी सर्किल पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।

धरने को संबोधित करते हुए जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि कुछ दिनों पहले पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में देश को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। जहां टीएमसी का एक नेता शाहजहां शेख राशन घोटाले में लिप्त था। ईडी की टीम जब उसके घर छापेमारी करने पहुंची तो उसके समर्थककों ने उन पर हमला किया और वह फरार हो गया।

ऐसे घोटाले तो ममता सरकार में आम बात है। परंतु जब महिलाओं ने यह आरोप लगाया कि शाहजहां शेख के लोग बहन बेटियों को उठाकर ले जाते थे, उनसे बलात्कार करते थे। इस घटना ने बंगाल के साथ साथ पूरे देश का सिर शर्म से झुका दिया। जिस प्रकार सीरिया और इराक में आतंकवादी महिलाओं के साथ जुल्म करते हैं इस प्रकार हिंदू महिलाओं के साथ संदेशखाली में जघन्य अपराध हुआ। ममता बनर्जी की पुलिस और सरकार आंखें बंद करके यह सब देखती रही और उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। ममता बनर्जी खुद एक महिला है और उन्हीं के राज में महिलाओं पर इस प्रकार अत्याचार होता रहा। जब भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुकांत मजूमदार संदेशखाली जाना चाहते थे, तो पुलिस ने उन्हें रोका और वह घायल हो गए। यह सब होता रहा और सरकार कहती रही कि हाईकोर्ट ने शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है।

कोलकाता हाई कोर्ट को यह कहना पड़ा कि शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं है और उसे गिरफ्तार किया जाए। शाहजहां शेख की गिरफ्तारी के लिए भाजपा ने आवाज उठाई प्रदर्शन किए और अंततः ममता बनर्जी की पुलिस को शाजहाँ शेख को गिरफ्तार करना ही पड़ा। यह वही पश्चिम बंगाल है जहां भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी जाती है, जहां चुनाव के दौरान टीएमसी के गुंडे बूथ कैपचरिंग कर लेते हैं, जहां सीबीआई के अधिकारियों को ममता बनर्जी की पुलिस हिरासत में लेती है, जहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहती है कि हम सीएए को लागू नहीं होने देंगे। एक तरफ बंगाल में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं। दूसरी तरफ मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का काम हो रहा है। आज भारत की नारी फाइटर प्लेन उड़ा रही है और वंदे भारत जैसी ट्रेन चला रही है।

इस दौरान विधायकगण, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Previous
Next

Related Posts