Saturday, 29 August 2026

वरिष्ठ पत्रकार नवाब हिदायतुल्ला का जन्मदिन अजमेर प्रेस क्लब कार्यालय परिसर में उत्साह से मनाया, समाज सेवी पलाड़ा सहित शहर के सभी पत्रकारों ने दी बधाई


वरिष्ठ पत्रकार नवाब हिदायतुल्ला का जन्मदिन अजमेर प्रेस क्लब कार्यालय परिसर में उत्साह से मनाया, समाज सेवी पलाड़ा सहित शहर के सभी पत्रकारों ने दी बधाई

वरिष्ठ पत्रकार नवाब हिदायतउल्ला का जन्मदिन अजमेर प्रेस क्लब कार्यालय परिसर पर शुक्रवार को  शहर के सभी पत्रकारो ने उत्साह से मनाया।

इस अवसर पर अजमेर प्रेस क्लब संरक्षक समाज सेवी भवंर सिंह पलाडा ने  वरिष्ठ पत्रकार एसपी मित्तल, सुरेश कासलीवाल, सरेराह न्यूज के मनोज दाधिच सहित अजमेर प्रेस क्लब के तमाम प्रतिष्ठित सदस्यों की मौजुदगी में दैनिक मोर्निगं न्यूज के संपादकीय प्रभारी पत्रकार नवाब हिदायत उल्ला के साथ केक कटवाया और फुलमालाओ से स्वागत किया। नवाब हिदायत उल्ला ने शुभकामनाएँ और बधाई प्रेषित करने वाले सभी सदस्यो का आभार जताया उन्होंने कहा कि जीवन में ईमानदारी एवं निष्पक्षता बहुत आवश्यक है जिसके कारण ही समाज और देश को आगे बढ़ाया जा सकता है।

समाजसेवी पलाड़ा के अजमेर प्रेस क्लब पहुंचने पर क्लब के अध्यक्ष मनोज दाधिच एवं अन्य सदस्यों ने  फुलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर भोजन की व्यवस्था भी रखी गई।

इस मौके पर दरगाह खादिम बारी भाई चिश्ती, अखिलेश जैन, कार्तिक शर्मा, हाजी सरवर चिश्ती, मनीष चौहान, सैयद मासूम अली, संजय माथुर, धमैन्द्र प्रजापति, आरिफ कुरैशी, गिरधर तेजवानी, पवन अटारिया, संदीप टांक, अजय यादव, पंकज यादव, आनन्द शर्मा, नफीस खान, मनीष चौहान, इंद्रशेखर भटनागर, बसंत भट्ट, वचन सिंह रावत, सलमान खान, विजय पाराशर, राजेश ओझा, बालकृष्ण शर्मा, मुबारक अली, प्रवीण कुमार शर्मा सहित शहर के कई गणमान्य पत्रकार उपस्थित थे।

Previous
Next

Related Posts