Saturday, 29 August 2026

भाजपा ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर किया प्रर्दशन


भाजपा ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर किया प्रर्दशन

अजमेर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जिला कलक्ट्रेट के बाहर ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

उप महापौर नीरज जैन ने कहा कि महिलाओं से टीएमसी नेता शेखशाह ने उत्पीड़न कर जबरन जमीनों पर कब्जा कर लिया। बड़ी संख्या में संदेशखाली की महिलाएं पिछले कुछ दिनों से ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। 

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद और रविंद्र नाथ टैगोर जैसी विभूतियों की जन्मभूमि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ जघन्य अपराध हो रहे हैं।



इस मौके पर अजमेर भाजपा सांसद भागीरथ चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष स रमेश सोनी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा, जिला महामंत्री वेद प्रकाश दाधीच, जीतमल प्रजापत, उप महापौर नीरज जैन, वनिता जैमन सहित भाजपा कार्यकता उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts